नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। इस्लामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जब वह कोलकाता एयरपोर्ट जा रही थीं, तब केंद्रीय बलों ने उनके वाहन की तलाशी लेने का प्रयास किया। ममता बनर्जी ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, "एयरपोर्ट पर केंद्रीय बल मेरी गाड़ी के पास आए। मैंने उनसे कहा कि शौक से चेक करें। लेकिन मेरा सवाल यह है कि यदि केवल तृणमूल नेताओं की गाड़ियां जांची जा रही हैं, तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के वाहनों की तलाशी क्यों नहीं ली जाती? क्या नियम केवल हमारे लिए हैं?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली से आने वाले केंद्रीय मंत्री सुरक्षा बलों की गाड़ियों में नकद पैसा लेकर बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.