भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के सेंट्रल पैथोलॉजी में कई महत्वपूर्ण जांच ठप होने से मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं। अस्पताल में केमिकल के अभाव के कारण पिछले एक माह से पीटी-आईएनआर और करीब पांच-छह माह से इलेक्ट्रोलाइट जांच पूरी तरह बंद है। इसके अलावा यूरिन रूटीन जांच न होने से गरीब व दूर-दराज से आए मरीजों को निजी पैथोलॉजी में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। सुपर स्पेशियलिटी के मरीजों के लिए संत पायस द्वारा यूरिन जांच की व्यवस्था है, लेकिन जेएलएनएमसीएच के मरीजों को वहां रेफर नहीं किया जा रहा। संत पायस के निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि जो भी मरीज उनके पास आते हैं, उन्हें वापस नहीं लौटाया जाता। वहीं, पैथोलॉजी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि आवश्यक केमिकल मंगा लिए गए हैं और सभी...