कानपुर, जून 4 -- कानपुर। शहर के विभिन्न सेंटरों पर पुलिस भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून तक चलेगी। रेलवे ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही छह स्पेशल रैक कानपुर सेंट्रल पर रिजर्व करने की रणनीति बना ली है। चार मेमू को रीशेड्यूल कर चलाने का फैसला हुआ। दावा है कि इन तीन दिनों में 1.20 लाख परीक्षार्थी आएंगे। रेलवे को अनुमान है कि दो लाख अतिरिक्त भीड़ का लोड तीन दिनों में पड़ेगा। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि क्यूआरटी के अलावा छह रस्सा टीमें गठित कर दी है। यह भी पढ़ें- बड़ी राहत! यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए बस किराए में मिलेगी भारी छूटरेलवे परीक्षा आयोजन ये टीमें सात जून की शाम से सक्रिय होकर 11 जून तक मुस्तैद रहेंगी। हर एक जवान मोबाइल के जरिए कंट्रोल से कनेक्ट होगा। किसी भी दिक्कत या भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रणनीति पर ...