कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म एक पर नए भोजनालय की शुरुआत एसीएम पवन कुमार और आईआरसीटीसी के अफसरों की मौजूदगी में हुआ। रेल यात्री भोजनालय में दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ कॉफी और चाय का भी आनंद लेंगे। पवन कुमार और आईआरसीटीसी सलाहकार अनिल तिवारी ने भोजनालय का उद्घाटन किया गया। यहां केडी मीना, रविन्द्र कुमार सैनी, अनुज सचान, अमित रतुरी, अंकुश कुमार रहे। पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों को वाजिब दरों पर गुणवत्तायुक्त भोजन मिले, इसके लिए खानपान सामग्री की समय-समय पर जांची भी जाएगी। मेडिकल प्रमाणपत्र वाले वेंडर रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...