कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी ) के मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म, मेट्रो स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया समेत आरपीएफ व जीआरपी थानों का जायजा लिया। बैरकों और जीडी रजिस्टर की भी जांच की। प्लेटफॉर्म पर घूम रहे नाबालिग बच्चों को रोककर उनसे पूछताछ की और उन्हें जागरूक किया। देवेंद्र प्रताप ने जैसे ही स्टालों की चेकिंग की तो संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में बालश्रम न होने पाए। कहा कि यदि कहीं भी नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार को निर्देश दिए कि होली पर्व के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरती जाए। त्योहार पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.