कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। मानव तस्करी को लेकर आए दिन ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर पकड़े जाने वाले बच्चों को लेकर शनिवार को आरपीएफ ने जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बचपन बचाओ आंदोलन के रेस्क्यू सहायक राज वर्मा के साथ सेंट्रल स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में लाउडहेलर के जरिए यात्रियों को जागरू किया। बैनर लिए आरपीएफ जवान मानव तस्करी से बचाव के तरीके यात्रियों को बताते रहे और पोस्टर भी बांटे। यह अभियान सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.