मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- फरीदाबाद स्थित भारत सरकार की केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला की टीम ने पेस्टीसाइड की फैक्ट्री और दुकानों पर छापेमारी की है। सेंट्रल टीम की छापेमारी से फैक्ट्री मालिक और दुकानदारों के हडकम्प मच गया। टीम ने बहादरपुर, जानसठ रोड, पुरकाजी खादर और बेहड़ा अस्सा समेत कई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। कीटनाश दवा के नौ नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजा है। फरीदाबाद भारत सरकार की केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला से आए केएल मीणा, सहारनपुर मंडल के उपकृषि निदेशक (कृषि रक्षा) यतेंद्र सिंह और मुजफ्फरनगर के जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने टीम के साथ सात फैक्ट्रियों में छापेमारी की है। टीम ने सात फैक्ट्रियों से पेस्टीसाइड के सैंपल लिए और कच्चे माल, तैयार उत्पाद तथा लेखा-जोखा की बारीकी से जांच की। टीम ने बहादरपुर स्थित श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.