बेगुसराय, मार्च 17 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के चौथे मुकाबले में बेगूसराय ने सुपौल को 224 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में छह विकेट खोकर 434 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान पृथ्वी ने 94 गेंद में आठ छक्के और 22 चौके की मदद से शानदार 162 रनों का योगदान दिया। वहीं, उनका साथ देते हुए सलामी बल्लेबाज शिवम ने 121 गेंद में 119 रनों की पारी खेली। वहीं सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिवाकर ने दो व गुलशन, उत्सव व अनमोल ने एक-एक विकेट ने प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम 41 ओवर में 210 रन बनाकर सिमट गई। इसमें सुशांत ने 82 व दिवाकर ने 43 रन ...