बेगुसराय, मार्च 20 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के नौवें दिन शुक्रवार को हुए मुकाबले में खगड़िया ने सहरसा को सात विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 293 रनों का स्कारे खड़ा किया। इसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने शानदार 136 व अभिषेक ने 45 रनों का योगदान दिया। वहीं, खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए मो. हसनैन ने छह व अजय ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने लक्ष्य को 39ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें हर्षित ने नाबाद 137 रन बनाए। उनका साथ देते हुए कुणाल ने 75 रनों का योगदान दिया। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषिकेश व शिवम ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.