बेगुसराय, मार्च 12 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के तीसरे मुकाबले में गुरुवार को खगड़िया ने समस्तीपुर को 70 रनों से हराया। टॉस जीतकर समस्तीपुर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में आठ विकेट खोकर 327 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हर्षित ने 53 गेंद में 94 और कुणाल ने 71 गेंदों में 74 रनों का योगदान दिया। वहीं, समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने तीन व आयुष ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम 50 ओवर के मैच में आठ विकेट खोकर 257 रन ही बना सकी। इसमें श्लोक ने 87 व देवांश ने 71 रन बनाए। खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.