बेगुसराय, अप्रैल 1 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। पटना के मोइनुल हक में हो रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने भागलपुर को पांच विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में सात विकेट खोकर 248 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ओमप्रकाश ने 60व राकेश ने 51 रन बनाए। वहीं, बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष आयुष व पृथ्वी ने दो-दा विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने 40वें ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बेगूसराय की ओर से सलामी बल्लेबाज शिवम ने 109 गेंद में 114 रन की पारी खेली। वहीं युवराज ने 78 गेंद में 80 रनों का योगदान दिया। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम व सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.