अमरोहा, जून 27 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। सेंट्रल जेल के कृषि फार्म से फरार हुए कैदी दिनेश को गुरुवार देर रात इज्जतनगर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके एक पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यह भी पढ़ें- सेंट्रल जेल से फरार कैदी दिनेश मुठभेड़ में गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक अमरोहा जिले में डिडौली थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत निवासी दिनेश पॉक्सो के मामले में सेंट्रल जेल इज्जतनगर में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सोमवार को उसे 44 अन्य कैदियों के साथ 10 बंदीरक्षकों की निगरानी में सेंट्रल जेल के कृषि फार्म में काम पर भेजा गया था। इसी दौरान वह फरार हो गया। फरारी के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने उसक...