सेंट्रल जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास से मिले मोबाइल फोन, देवगौड़ा के पोते की बढ़ी मुश्किलें
बेंगलुरु।, अगस्त 12 -- रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद रेवन्ना के पास से क्राइम ब्रांच की छापेमारी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों द्वारा जेल परिसर में की गई अचानक छापेमारी के दौरान प्रज्वल रेवन्ना को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जेल के अंदर प्रज्वल रेवन्ना तक मोबाइल फोन कैसे पहुंचा। जेल परिसर में मोबाइल फोन मिलने की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक मानते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। ड्यूटी में गंभीर लापरवाही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.