इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा, संवाददाता। सेंट्रल जेल महोला में बंद एक विचाराधीन कैदी की गुरुवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की बेटी ने जेल प्रशासन पर पिता के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, जेल प्रशासन ने आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम अकोड़ा निवासी 45 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र नाथूराम शर्मा वर्तमान में भिंड कोतवाली क्षेत्र की मीरा कॉलोनी में रह रहे थे। उन्हें पछायगांव थाना पुलिस ने 4 अप्रैल को माता मंदिर से चांदी का छत्र चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- 83 साल के बुजुर्ग ने मुकदमे की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग तभी से वह सेंट्रल जेल महोला में विचाराधीन...