प्रयागराज, फरवरी 2 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय कारागार नैनी में तैनात बंदीरक्षक पृथ्वीराज चौहान ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। किराए के कमरे में फंदे से पृथ्वीराज का शव लटका पाया गया। कुछ माह पहले ही उसकी सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होनी थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना निवासी प्रभुनाथ चौहान का बड़ा बेटा 28 वर्षीय पृथ्वीराज चौहान 2021 से केंद्रीय कारागार नैनी में बंदीरक्षक पद पर तैनात था। वह चकदोंदी, प्रयागपुरम कॉलोनी में किराए के कमरे में अकेले रहता था। पृथ्वीराज को रविवार रात ड्यूटी पर जाना था, लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं पहुंचा। जेल प्रशासन ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जेल का एक सिपाही उसके कमरे पर बुलाने पहुंचा। अंदर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.