वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। केंद्रीय कारागार में बंद दिव्यांग बंदियों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को कैंप लगा। यहां निरुद्ध 30 दिव्यांग सिद्ध बंदियों से बातचीत की गई। केंद्र एवं राज्य सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना, आश्रित बच्चों के शिक्षा हेतु अनुदान आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान 16 दिव्यांग बंदियों को पेंशन के लिए, सात का आधार कार्ड बनाने के लिए चिह्नित किया गया। अन्य दिव्यांग बंदियों का नया दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इसके बाद मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, सेंसर वाली छड़ी, आर्टिफिशियल लिंब, बैशाखी आदि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें केंद्र के सीआरसी के निदेशक आशीष कुमार झा, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी रामप्रकाश सिंह, वरिष्ठ सहायक दिव्यांग सशक्तीकरण विकास सिंह, मनोचिकित्सक डॉ. अजय तिवारी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.