वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। योगी सरकार की औद्योगिक और कौशल विकास आधारित नीतियों का सकारात्मक असर जेलों में भी दिखाई देने लगा है। इसके तहत सेंट्रल जेल के कैदियों ने अपने काष्ठ कला कौशल के जरिए न सिर्फ परिसर का माहौल बदल दिया है बल्कि कई तरह की उपयोगी कृतियां तैयार कर वे खुद की भी इमेज बदल रहे हैं। उनने बनाए फर्नीचरों में राज्यपाल और जजों की खास कुर्सियां भी हैं। सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी अपने श्रम, कौशल से समाज के लिए उपयोगी वस्तुएं तैयार कर प्रायश्चित की मिसाल पेश कर रहे हैं। जेल के काष्ठ कला उद्योग में तैयार होने वाले फर्नीचर की मांग लगातार बढ़ रही है। इस उद्योग से जुड़े बंदी जब रिहा होकर अपने घर जाते हैं तो उनके साथ एक हुनर भी होता है। यह उनकी आय और उनके परिवार के भरण-पोषण का साधन बनता है。

फर्न...