सेंट्रल जेल की जमीन पर शिफ्ट होगा दीवानी न्यायालय!
वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। शासन ने दीवानी न्यायालय सेंट्रल जेल की जमीन पर स्थानांतरित (शिफ्ट) करने के प्रस्ताव को मौखिक सहमति दे दी है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को लखनऊ में न्याय विभाग और सीएम कार्यालय को प्रस्ताव संबंधी जानकारी दी। उम्मीद है कि इंटीग्रेटेड भवन की कार्ययोजना पर जल्द काम शुरू होगा। गौरतलब है कि सेंट्रल बार एसोसिएशन ने दीवानी न्यायालय को सेंट्रल जेल की जमीन पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन-प्रशासन को दिया है। न्यायिक अधिकारियों के जरिए यह हाईकोर्ट के पास भी भेजा गया है। जिला प्रशासन ने वरुणा किनारे सेंट्रल जेल की करीब 25 एकड़ खाली जमीन का चिह्नांकन भी कर लिया है। शासन ने पिछले दिनों प्रस्ताव से संबंधित ब्योरा और दस्तावेज तलब किया था। डीएम ने जेल की जमीन से जुड़े दस्तावेज और फोटो शासन के पास भेज दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.