अलीगढ़, जुलाई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता इंडो नेपाल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को सेंट्रल जीएसटी के नवागत असिस्टेंट कमिश्नर प्रभात कुमार से मुलाकात की। निर्यातकों ने रिफंड संबंधित समस्याओं के बारे में बताया।एसोसिएशन के अध्यक्ष मधु कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारत-नेपाल व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए निर्यातकों की समस्याओं, व्यापार को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने पर चर्चा की। महासचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि सेंट्रल जीएसटी विभाग और व्यापारिक संगठनों के बीच सकारात्मक संवाद से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। निर्यातकों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी। दौरान सेंट्रल जीएसटी से संबंधित रिफंड मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्यातकों को जीएसटी रिफंड प्राप्त करने में आ...