मुजफ्फर नगर, मई 13 -- मुजफ्फरनगर, पूर्व सांसद कादिर राणा की स्टील फैक्ट्री में सेंट्रल जीएसटी की टीम पर हमले में शामिल दो आरोपियों की अग्रिम जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी है। दोनों आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि 5 दिसंबर 2024 को मेरठ यूनिट से आई सेंट्रल जीएसटी की टीम ने वहलना चौक पर स्थित पूर्व सांसद कादिर राणा की स्टील फैक्ट्री में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान टीम का विरोध करते हुए हंगामा किया गया था। टीम की अधिकारी महिला से दुर्व्यवहार भी किया गया। इस मामले में जीएसटी अधिकारी की तरफ से थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मौके से पूर्व विधायक शाहनवाज राना समेत कई को गिरफ्तार किया था। हालाकि उसके बाद पूर्व विधायक पर कई मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने मामले में आरो...