कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब जीआरपी मोबाइल नंबर धारक का पता लगाने में जुट गई है। मुकदमा लिखने के बाद भी जीआरपी मामले को दबाने में जुटी रही। 27 फरवरी को एक मोबाइल नंबर से पुलिस कंट्रोल रूम 112 में सूचना आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम अनिल कुमार बताते हुए बताया कि आदिल उस्ताद नाम के व्यक्ति ने अपने पास असलहा और बम रखा है। शाम को सात बजे स्टेशन और ट्रेन उड़ाने की साजिश की जा रही है। इसके बाद पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाल लिया पर यह सूचना अफवाह निकली। जांच में पता चला कि इसी नंबर से पहले भी इस तरह की धमकी दी गई थी। दोनों सूचनाएं एक ही मोबाइल नंबर से मिली थीं जिस पर इस मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.