बोकारो, अप्रैल 3 -- चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मकोली ओपी के सेंट्रल कालोनी में बुधवार की देर रात्रि अपने आवास में अकेली सो रही शिक्षिका 54 वर्षीय विभा देवी पर चाकू से गला रेत दिया गया। ऐसे में स्वजन व पड़ोसियों ने महिला को खून से लथपथ स्थिति में उपचार के लिए सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। महिला के गर्दन पर नौ टांके लगे तब जाकर खून का बहाव थमा। महिला सेंट्रल कालोनी स्थित रामदास सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की शिक्षिका है। वहीं पति राजेंद्र सिंह एवं पुत्र बेंगलुरु में रहकर जॉब करते हैं। संभवतः युवक ने लूटपाट की नीयत से उनपर हमला किया। घटना कि जानकारी मिलते ही बेरमो थाना व मकोली ओपी पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लिया।घायल महिला ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह खाना खाकर बेड पर सो रही थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.