जमशेदपुर, सितम्बर 15 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष नेताओं में शामिल 64 वर्षीय आकाश उर्फ असीम मंडल ने संगठन को बड़ा झटका दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उसने पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी की सैन्य इकाई 'बंग ब्रिगेड' को भंग कर दिया है। जंगल छोड़ने से पहले आकाश ने भूमिगत कैडरों को इस फैसले की जानकारी दी। नक्सली आंदोलन के इतिहास में पहली बार किसी केंद्रीय कमेटी सदस्य (सीसीएम) स्तर के नेता द्वारा किसी महत्वपूर्ण सैन्य इकाई को भंग किए जाने की बात सामने आई है। सीपीआई (माओवादी) संगठन में बंग कमेटी पश्चिम बंगाल स्टेट कमेटी या रीजनल कमेटी का हिस्सा है। यह पश्चिम बंगाल और उससे लगे सीमावर्ती जंगली इलाकों, जैसे जंगलमहल, झाड़ग्राम और पुरुलिया में पार्टी की गतिविधियों, कैडरों और अभियानों का संचालन करती थी.

आकाश की स्थिति आकाश को माओवादी संगठन ...