सहारनपुर, जनवरी 5 -- बोले सहारनपुर के अंतर्गत तीन जनवरी को मेडिकल कॉलेज-जिला अस्पताल में कांप रहे मरीज शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसमें मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। सोमवार को खबर का असर हुआ। प्रशासन द्वारा वार्डों में सेंट्रल एसी की व्यवस्था शुरू कर दी। सेंट्रल एसी चालू होने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली और हिंदुस्तान का आभार व्यक्त किया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि लगभग 10 वर्षों से बंद पड़ी सेंट्रल एसी प्रणाली को दोबारा चालू करा दिया गया है। इससे ओटी, आईसीयू और लेबर रूम में भर्ती मरीजों को लाभ मिल रहा है। सेंट्रल एसी के रखरखाव के लिए एक निजी कंपनी को हायर किया गया है, जिसके 10 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें चार कर्मचारी रात्रि पाली और छह कर्मचारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.