धनबाद, मार्च 22 -- ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के तकनीकी निदेशक (डीटी) निलाद्री राय ने शनिवार को मुगमा क्षेत्र के सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोपीनाथपुर कोल फील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड (जीसीपीएल) में कोयले का उत्पादन शुरू हो चुका है। प्रारंभिक चरण में कोयले का डिस्पैच सड़क मार्ग से हो रहा है, लेकिन उत्पादन में तेजी को देखते हुए अब रेलवे के माध्यम से डिस्पैच की योजना बनाई गई है। डीटी ने कहा कि समय रहते रेलवे वैगन की व्यवस्था नहीं की गई तो उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग में जीसीपीएल के लिए अलग से रैक साइडिंग बनाई जाएगी। इसके लिए निर्धारित स्थान चिह्नित कर वैगन लोडिंग की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है, ताकि उत्पा...