मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। आरआरके स्कूल में बुधवार को क्रिसमस डे मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अध्यात्म, प्रेम, सहयोग एवं बंधुत्व की भावना का विकास करना रहा। यह आयोजन नर्सरी कक्षा से कक्षा एक तक के छात्रों के मध्य किया गया। छोटे-छोटे बच्चे सेंटा के कपड़ों में बड़े ही सुंदर लग रहे थे। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना छाबड़ा ने बच्चों को क्रिसमस एवं नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन संयुक्ता पांडे ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.