मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी सभागार में शनिवार को मैट्रिक परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की गई। डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने संयुक्त ब्रीफिंग में समय की पाबंदी पर विशेष हिदायत दी। कहा कि सुबह सात बजे तक मजिस्ट्रेट व वीक्षक और आठ बजे तक परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच जाएं। बैठक में पुलिस पदाधिकारी और केन्द्राधीक्षक मौजूद थे। परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक 82 केंद्रों पर होनी है। 17 फरवरी से तीन परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। मैट्रिक के अलावा सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षा और अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होनी है। मैट्रिक परीक्षा में दोनों पालियों में मिलाकर 67 हजार परीक्षार्थी हैं। इन परीक्षार्थियों के साथ कम से कम दो से तीन अभिभावक होते हैं। ऐसे में लगभग डेढ़ लाख से अधिक भीड़ बढ़ जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.