समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- समस्तीपुर। जिले में शुक्रवार को हुई एईडीओ की प्रतियोगिता परीक्षा में ब्लुटूथ के साथ दो अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक साथ दो परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ के साथ धराने के बाद कड़ाई से जांच की बात बेइमानी लग रही है। श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर स्थित परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर नंबर-6 से ब्लूटूथ के साथ धराए परीक्षार्थी अरविंद कुमार राय ने बताया कि उसे साॅल्वर गैंग के द्वारा यह डिवाइस दी गयी थी। गैंग से जुड़े सदस्यों को उसने पहले कुछ एडवांस रूपये और मूल प्रमाण पत्र जमा कर दिये थे। परीक्षा पास होने पर उसे और रूपया देना था। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण माहौल में हुई एईडीओ की परीक्षा परीक्षा के एक दिन पहले उसे शहर के ही एक होटल में कान में डिवाइस लगाया गया था। उसे बताया गया था की सेंटर के बाहर से ए...