इटावा औरैया, अक्टूबर 8 -- सैफई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की नई ओपीडी में उपचार के लिए आए मरीजों और उनके तीमारदारों के चेहरे उस वक्त खिल उठे, जब अस्पताल परिसर में जादू के दिलचस्प करतब शुरू हुए।

हास्य और संतुलन विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ हैप्पीनेस की इस अनूठी पहल का उद्देश्य मरीजों के मानसिक तनाव को दूर कर परिसर में सकारात्मक माहौल का निर्माण करना था। कार्यक्रम में मशहूर जादूगर एस. कादिर सैयद कादिर ने अपनी विभिन्न जादुई प्रस्तुतियों से ओपीडी में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कुलपति का समर्थन कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने जादूगर की प्रस्तुति की सराहना करते हुए इस पहल को बेहद उपयोगी बताया। कुलपति ने कहा कि चिकित्सा केवल दवाओं तक सीमित नहीं है; उपचार के साथ-साथ म...