मुंगेर, जून 16 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के आईटीआई छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुंगेर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार की पीएम-सेतु योजना के तहत आईटीआई को अपग्रेड कर हब एंड स्पोक मॉडल पर संचालित किया जाएगा। इससे छात्रों को आधुनिक ट्रेडों की ट्रेनिंग के साथ देशभर की नामी कंपनियों में इंटर्नशिप और सीधे प्लेसमेंट का मौका मिलेगा। ----

क्या बदलेगा मुंगेर आईटीआई में: पीएम-सेतु योजना के तहत संस्थान में स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल कंटेंट और नई मशीनरी लगाई जाएंगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन पायलट, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, 3डी प्रिंटिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर जैसे 23 नए आधुनिक कोर्स शुर...