कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक में बन रहा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हाईटेक शिक्षा की राह में मील का पत्थर साबित होगा। पॉलीटेक्निक के छात्र तय समय से हाईटेक शिक्षा हासिल कर सकें, इसके लिए निर्माणदायी संस्था को निर्देश दिए हैं। यह बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कही। गुरुवार को वह राजकीय पॉलीटेक्निक रावतपुर में हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने गए थे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जी प्लस टू प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें आधुनिक प्रयोगशालाएं, तकनीकी वर्कशॉप, डिजिटल प्रशिक्षण कक्ष, वीसैट स्टूडियो, कौशल विकास के लिए समर्पित लैब स्पेस तथा अन्य अत्याधुनिक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्...