हल्द्वानी, मार्च 9 -- लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर में 55वें सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर सुरक्षा रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने किया। सीईओ गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा के लिए लोगों को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मिलकर 'शून्य दुर्घटना' का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारी प्रणव शर्मा ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्यस्थल को सुरक्षित बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.