औरैया, जून 17 -- सेंचुरी क्षेत्र में प्रतिबंधित अवधि के दौरान मछली का शिकार करते चार लोग पकड़े गए, 20 किलो मछली भी बरामद हुई, लेकिन मत्स्य विभाग की उदासीनता के चलते आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं हो सका। कार्रवाई के बाद भी शिकारियों का बच निकलना कई सवाल खड़े कर रहा है। मामला सोमवार शाम का है। गूंज गांव के सामने यमुना नदी में अवैध रूप से मछली पकड़ने की सूचना पर एसडीएम अजीतमल गरिमा सोनकिया ने छापेमारी की। मौके से प्रयागराज निवासी गौरीशंकर, अछल्दा के इटैली निवासी विवेक कुमार, इटावा के बुआपुर निवासी गुन्नीलाल तथा देवरिया निवासी राजेश को पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- औरैया में सेंचुरी क्षेत्र में अवैध ​​​शिकार करते चार लोगों को पकड़ा उनके कब्जे से करीब 20 किलो मछली भी बरामद हुई। एसडीएम चारों आरोपियों को अयाना थाने ले गईं और जिला मत्स्य विभाग ...