सेंचुरी क्षेत्र में केंदु पत्तों पर वन माफियाओं की नजर
सासाराम, मई 9 -- (पेज पांच की लीड) वन क्षेत्र से अवैध केंदु पत्तों की तोड़ाई से करोड़ो का होता है वारा-न्यारा वन माफियाओं ने सेंचुरी के पत्तो का एक सप्ताह पहले किया था मुआयना नौहट्टा, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी के जंगलों में इस वर्ष अनुकूल मौसम के कारण केंदु पत्तों की अच्छी पैदावार हुई है। जंगलों में केंदु के पेड़ नई पत्तियों और फल के साथ हरियाली बिखेर रहे हैं। लेकिन इसी बीच सेंचुरी क्षेत्र में मौजूद करोड़ों रुपये मूल्य के केंदु पत्तों पर वन माफियाओं की नजर टिक गई है। सूत्रों के अनुसार रोहतास रेंज के जंगलों में करीब पचास करोड़ रुपये से अधिक का केंदु पत्ता मौजूद है। पंद्रह मई से पत्तियों की तोड़ाई शुरू होने की संभावना है। इसे लेकर अवैध कारोबार से जुड़े लोग सक्रिय हो गए हैं। अपने लोगों के माध्यम से जंगलों का जायजा लेना शुरू कर दिए हैं।
सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.