सेंचुरी क्षेत्र में कबूतरबाजी पर पुलिस का शिकंजा, जुआ खेलते पांच गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, मई 20 -- मोरना। हस्तिनापुर सुरक्षित वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र के शुक्रताल में कबूतरबाजी के जरिए जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी भी बरामद की है। शुक्रताल चौकी इंचार्ज विवेक चौधरी ने बताया कि श्मशान घाट के पास गंगा पार्क में कबूतर की उड़ान पर हजारों रुपये की बाजी लगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आलम, बिलाल, मुजाहिद, तालिब निवासी किशनपुर थाना भोपा तथा अबुजर निवासी खाइखेड़ा थाना ककरौली को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आलम की जेब से 1000 रुपये अबुजर से 4000 रुपये, बिलाल से 2600 रुपये, मुजाहिद से 1500 रुपये, तालिब से 1500 रुपये बरामद किए। ग्रामीणों का कहना है कि भोकरहेड़ी, वजीराबाद, शुक्रतारी और शुक्रताल क्षेत्र में लंबे समय से कबूतरबाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.