सेंगुर नदी में मांवर गांव के पास अज्ञात युवक का शव मिला
कानपुर, जून 28 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सेंगुर नदी में मांवर गांव के पास एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता देख गांव के लोग सकते में आ गए। इसकी सूचना देवीपुर पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र की सेंगुर नदी में मांवर गांव के समीप एक युवक का शव उतराता मिला। स्थानीय लोगो के ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे देवीपुर चौकी इंचार्ज अतेंद्र कुमार ने शव को नदी से बाहर निकालवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांचपड़ताल शुरू की। मृतक के पास किसी तरह का कोई भी आईडी प्रूफ नही मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष है। मृतक का रंग सांवला है, ब्राउन कलर का पेंट व काली शर्ट छीटदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.