औरैया, फरवरी 26 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला टीका सबलपुर में गुरुवार दोपहर सेंगुर नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर में हुई और शाम तक चला रेस्क्यू अभियान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। देर शाम औरैया के गोताखोर शिववीर ने दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर डीएम व एसपी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय हिमांशु पुत्र भुवनेश निवासी नगला टीका तथा उसका मौसेरा भाई 15 वर्षीय नितिन पुत्र राकेश निवासी औरैया जो रिश्तेदारी में गांव आया था। साइकिल से नदी में नहाने गए थे। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नदी किनारे दोनों के कपड़े और साइकिल मिलने पर अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.