कानपुर, अप्रैल 1 -- मंगलपुर, संवाददाता। डेरापुर क्षेत्र के निटर्रा गांव के मजरा मल्लाहन पुरवा निवासी एक युवक बुधवार दोपहर में सेंगुर नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूब गया। वहां मौजूद लोगों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोंरो ने नदी में तलाश के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकाला। इससे वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। निटर्रा गांव के मजरा मल्लाहन पुरवा निवासी सुदामा प्रसाद का 22 साल का पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू गांव के लड़कों के साथ बुधवार दोपहर में सेंगुर नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में वह डूब गया। जानकारी मिलने पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में कूदकर उसकी तलाश कराई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.