कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाते समय मंगलवार को डूबे बर्रा कानपुर के दोनों युवकों का दूसरे दिन दोपहर बाद तक सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ टीम के साथ ही छह गोताखेार बुधवार को सुबह से ही उनकी तलाश में जुटे रहे। लेकिन कार्रवाई बेनतीजा रही। उनका सुराग नहीं लगने से दोनों के परिजन निराश व मायूस दिखे। बर्रा-6 कानपुर नगर के रहने वाले पच्चीस वर्षीय रवी गुप्ता व सत्ताइस साल के अभिषेक शर्मा मंगलवार को वहीं पर निवास कर रहे मांचा गांव के इंद्रजीत सचान के साथ पिकनिक करने के लिए आए थे। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी के पास रुककर तीनों ने पार्टी की थी। इसके बाद नदी में नहाने उतरे रवी व अभिषेक गहरे पानी में जाकर डूब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों...