उन्नाव, मार्च 8 -- सफीपुर। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के न्यायिक मामले में कथित मीडिया ट्रायल से नाराज समर्थकों ने रविवार को तहसील मुख्यालय से पद यात्रा निकालने का प्रयास किया। पद यात्रा केवल सौ कदम आगे बढ़ पाई, तभी प्रशासन ने जनपद में लागू धारा 144 का हवाला देते हुए इसे रोक दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समर्थक बड़ी संख्या में विधायक बंबालाल दिवाकर के आवास के पास एकत्र हुए और मुख्य मार्ग की ओर बढ़ने लगे। थाना प्रभारी एसएन त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्हें रोक दिया। पुलिस के समझाने के बाद समर्थकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। थाना प्रभारी ने ज्ञापन को उचित माध्यम से संबंधित अधिकारियों...