नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा दिल्ली हाईकोर्ट से निलंबित किए जाने का बुधवार को विरोध किया। कहा कि सेंगर को जमानत मिलना निराशाजनक और शर्मनाक है। राहुल ने दावा किया कि हम सिर्फ एक मृत अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि ऐसी अमानवीय घटनाओं के साथ एक मृत समाज भी बनते जा रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दुष्कर्म पीड़िता को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हटाए जाने के दावे वाले एक पोस्ट को रिपोस्ट किया। इस पर उन्होंने लिखा कि क्या एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? क्या उसकी गलती यह है कि वह न्याय के लिए अपनी आवाज उठाने की हिम्मत कर रही है? कहा कि उसके अपराधी को जमानत मिलना बेहद निराशाजनक और शर्मनाक है, खासकर तब जब पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.