नई दिल्ली, फरवरी 9 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सेंगर के भाई की याचिका पर सोमवार को सीबीआई से जवाब तलब किया है। याचिका में उसने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में अंतरिम जमानत तीन महीने और बढ़ाने का अनुरोध किया। जयदीप सेंगर के वकील ने कहा कि अंतरिम जमानत अवधि 11 फरवरी को समाप्त हो रही है। याचिकाकर्ता ने मुंह के कैंसर से पीड़ित होने के आधार पर जमानत बढ़ाने का अनुरोध किया। जयदीप सेंगर को एक निचली अदालत ने मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने याचिका पर नोटिस जारी किया। पीठ ने इस मामले को अगली सुनवाई के लिए 11 फरवरी के लिए सूचीबद्ध किया है। जयदीप सेंगर ने अपनी याचिका में कहा कि वह मुंह के कैंसर (चतुर्थ चरण) से पीड़ित है, जो जीवन के लिए खतरे वाली स्थिति है। उसके शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.