नई दिल्ली, फरवरी 11 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में सुनवाई की। इस मामले में भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सेंगर व अन्य द्वारा अपनी सजा के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई 17 फरवरी के लिए सूचीबद्ध की गई है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने हाईकोर्ट को तीन महीने में अपीलों पर फैसला करने का निर्देश देने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का संज्ञान लिया है। पीठ ने कहा कि अब इस मामले पर समयबद्ध तरीके से सुनवाई होगी। बहरहाल पीठ ने बुधवार को सुनवाई स्थगित कर दी क्योंकि उन्हें सूचित किया गया था कि पीड़िता की वह याचिका हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के समक्ष लंबित है जिसमें 10 साल की सजा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। खंडपीठ इस पर मार्च में सुनवाई करेगी। सेंगर के वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.