सासाराम, अप्रैल 3 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार को शहर के आनंद नगर स्थित मेथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे का त्योहार मसीही समुदाय के लोगों द्वारा श्रद्धा और भक्ती के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्रूसित मसीह का गीत, भजन और उपदेश सुनाए गए। चर्च के कुछ प्रचारकों द्वारा प्रभु यीशु मसीह के पवित्र सलीब से उनके बलिदान के समय कहे गए सात शुभ वाणियों के संदर्भ में उपदेश दिया गया। इस दौरान प्रचारक सुकेश्वर प्रसाद, प्रवीण लाल, राजकुमार, राजकिशोर लाल, रामानंद मसीह, प्रशांत राज एवं चर्च के पादरी अनिल कुमार राव ने भी अंतिम वाणी पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.