रामपुर, अप्रैल 4 -- नगर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को पंडित गोविंद आचार्य ने श्रद्धालुओं को सृष्टि के आरम्भ का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सृष्टि की उत्पत्ति भगवान की दिव्य लीला का परिणाम है, जिसमें ब्रह्मा जी के माध्यम से इस संसार की रचना हुई। कथा के दौरान विदुर चरित्र, दक्ष का मानमर्दन तथा भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इन प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।इस दौरान राकेश जोशी, मुकेश गुप्ता, नरेश शर्मा, पंकज शर्मा, शोभित शर्मा, विष्णु गुप्ता, फौजी सुशील कुमार, टिंकू जोशी, ठाकुर यशपाल सिंह, संजय रस्तोगी, जितेंद्र गुप्ता और राजा जोशी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.