प्रयागराज, मार्च 19 -- आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित तीन दिनी प्रथम अंतःमहाविद्यालय मूटकोर्ट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि विधि और न्यायपालिका समाज में जागरूकता और न्याय की भावना को मजबूत करती है। वहीं, मुख्य अतिथि प्रो. आरके चौबे ने कहा कि शब्दों की शक्ति ही विचारों को प्रभावी बनाती है और यही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में विजेता टीम के रूप में सृष्टि, ऋचा और स्वाति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोहम की टीम प्रथम उपविजेता तथा उन्नति दीक्षित की टीम द्वितीय उपविजेता रही। उन्नति दीक्षित को 'बेस्ट स्पीकर' का पुरस्कार भी दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन रत्नेश द्विवेदी ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.