खगडि़या, अप्रैल 25 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में चलाए जा रहे ड्राइव सृजन साथी जनसंपर्क अभियान, संगठन संचालन एवं मजबूती पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सदस्यता अभियान को आने वाले दिनों में और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि खगड़िया जिले के प्रत्येक प्रखंड एवं बूथ पर सृजन साथी को जोड़कर संगठन को सशक्त किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन संचालन को बेहतर बनाने के लिए मेरिट आधारित एवं अनुशासित संगठन पर विशेष जोर दिया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता अभी से ही अभियान में सक्रिय रूप से जुट जाएं, ताकि वर्ष 2029 में क...