सृजन संस्था ने डॉक्टरों और सीए को किया सम्मानित
रामपुर, जुलाई 1 -- सृजन एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख दंत चिकित्सक डॉ. एच.एस. सक्सेना, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विजय लक्ष्मी एवं वरिष्ठ सीए राजकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने बताया कि संस्था विगत 3 वर्षों से गरीब तबके के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जहां समाज को स्वस्थ जीवन देते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हैं। डॉ. विशेष कुमार व सीए राजकुमार अग्रवाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक हित में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।इस यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब संस्कृति ने किया डॉक्टर्स का सम्मान अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.