रांची, अप्रैल 24 -- रांची। सृजन वैली स्कूल में शुक्रवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ थे। शैक्षणिक सत्र के मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही चित्रकला के विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। संजय सेठ ने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के एक श्रेष्ठ उद्देश्य के साथ स्थापित किया गया है। इस दौरान नवनिर्मित पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। मौके पर विद्यालय के संस्थापक एवं निदेशक प्रमोद अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, ट्रस्टी पवन अग्रवाल, प्राचार्या सीमा चितलंगिया, मुकेश काबरा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में नव नामांकित बच्चों का हुआ स्वागत

हिंदी हिन्दुस...