रांची, जनवरी 23 -- रांची। सृजन वैली स्कूल, पिठौरिया में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों ने भजन, प्रार्थना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक रेणु अग्रवाल, प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...